Wednesday 19 December 2012

सरकार बहानेबाजी नहीं धान खरीद कराए : कांग्रेस

लखनऊ/ धान की खरीद में राज्य सरकार पर बहानेबाजी करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस के प्रवक्ता अमरनाथ अग्रवाल ने कहा कि केंद्र द्वारा हर संभव सहयोग करने के बाद भी किसानों को परेशान किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है।


बुधवार को जारी बयान में अग्रवाल ने आरोप लगाया प्रदेश सरकार केवल बिचौलियों को लाभ पहुंचाने के लिए जानबूझ कर धान खरीद में अड़चन डाल रही है। खरीद अक्टूबर में ही शुरू होनी थी। सरकार ने भरोसा दिलाया था क्रय केंद्रों पर इलेक्ट्रानिक तौल मशीनों का प्रयोग होगा लेकिन ऐसा कुछ नहीं हो सका। 

विडम्बना यह है कि किसान धान लेकर खरीद केंद्रों पर जाता है तो उसके किसी न किसी बहाने से वापस भेजा जा रहा है। अब केंद्र प्रभारियों की हड़ताल से खरीद कार्य ठप है। अग्रवाल ने वर्तमान पेराई सत्र में गन्ना किसानों का चीनी मिलों पर बकाया लगभग 600 करोड़ रूपये का मुद्दा उठाते हुए कहा कि सपाराज में सर्वाधिक बदहाली किसानों की हो रही है। किसानों को रबी फसलों की बुआई के लिए बीज, खाद व सिंचाई की किल्लत से भी जूझना पड़ रहा है।

ads

Ditulis Oleh : shailendra gupta Hari: 23:44 Kategori: