Saturday 22 December 2012

कांग्रेस ने निरूपम के बयान को खारिज किया, भाजपा ने किया बहिष्कार का फैसला

नई दिल्ली/ कांग्रेस सांसद संजय निरूपम भाजपा सांसद स्मृति ईरानी के खिलाफ कथित अशोभनीय टिप्पणी के चलते विवादों में पार्टी ने उनके बयानों को खारिज किया।


गुजरात और हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनावों के नतीजों पर टेलीविजन पर चर्चा के दौरान स्मृति पर निरूपम ने टिप्पणी की। इस मुद्दे पर मुंबई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और निरूपम से माफी मांगने को कहा।

कांग्रेस प्रवक्ता रेणुका चौधरी ने कहा, 'यह बहुत अफसोसजनक है। यह सबकुछ कहना दुर्भाग्यपूर्ण है। इस मानसिकता से हमें लड़ना है।'

निरूपम की 'अशोभनीय एवं आपत्तिजनक' टिप्पणियों से नाराज भाजपा ने कांग्रेस सांसद की निंदा की और घोषणा की कि पार्टी प्रवक्ता और नेता उन समाचार चैनलों की बहसों में भाग नहीं लेंगे जिसमें निरूपम शामिल होंगे।

ads

Ditulis Oleh : shailendra gupta Hari: 07:37 Kategori: