Monday 17 December 2012

किसानों के साथ धोखा कर रही सपा सरकार : कांग्रेस

लखनऊ/ कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि किसानों को मुफ्त बिजली और सिंचाई देने का वादा करने वाली समाजवादी पार्टी की सरकार किसानों के साथ धोखा कर रही है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया कोआर्डिनेटर अशोक सिंह ने सरकार पर हमलावर होते हुए कहा कि प्रदेश की कानून-व्यवस्था दिनों दिन बदतर होती जा रही है और यहां तक कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों में भी भगदड़ और महिलाओं के साथ अभद्रता आम बात हो गयी है।

रविवार को जारी बयान में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की सभी मोर्चे पर की गयी घोषणाएं हवा हवाई साबित हो रही हैं। सिंह ने कहा कि युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से प्रदेश की जनता को काफी उम्मीदें थी, लेकिन उनके शासन में छात्रों और युवाओं को बेइज्जत किया जा रहा है और युवाओं पर आपराधिक मुकदमे दर्ज किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शीतलहर का प्रयोग शुरू हो गया है और कहीं भी गरीबों को राहत देने का कार्य शुरू नहीं हो सका है।

ads

Ditulis Oleh : shailendra gupta Hari: 04:04 Kategori: