Friday 7 December 2012

सोनियाजी ने कहा, गुजरात की जनता ईमानदार, सरकार भ्रष्ट

मांडवी। गुजरात विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के प्रचार के लिए गुजरात दौरे पर पहुंची कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी ने गुजरात की मोदी सरकार पर कड़े प्रहार किए। सोनियाजी ने गुजरात की जनता की तारीफ करते हुए कहा कि 'गुजरात की जनता ईमानदार है और मोदी सरकार उनका फायदा उठा रही है।'

सोनियाजी ने दक्षिण गुजरात का उल्लेख करते हुए कहा कि 'मोदी सरकार के राज में दक्षिण गुजरात का विकास नहीं हुआ। दक्षिण गुजरात का रहन—सहन नहीं सुधरा। दक्षिण गुजरात के आदिवासियों की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। उन्हें नौकरी तक नहीं दी गई। राजीव गांधी ने भी साउथ के दहेज गांव का विकास किया था। जरूरत पड़ने पर कांग्रेस ने हमेशा दक्षिण गुजरात की मदद की है।

सोनिया गांधी ने इंदिरा गांधी का उल्लेख करते हुए कहा कि वर्ष 1977 में इंदिरा गांधी को गुजरात से ही समर्थन मिला था। कांग्रेस द्वारा हजीरा और वापी का विकास किया गया है। कांग्रेस गुजरात में बेहतर रेल्वे सुविधा प्रदान करने के प्रयास कर रही है। सोनियाजी ने मोदी पर वार करते हुए कहा कि 'गुजरात की मोदी सरकार खोचखले वादे कर रही है। गुजरात में रास्तों की हालत खराब है, वहीं लोगों को पीने के पानी की सुविधा भी नहीं मिल रही है। गुजरात के बच्चे भी कुपोषण का शिकार हैं।

ads

Ditulis Oleh : shailendra gupta Hari: 02:20 Kategori: