Tuesday 25 December 2012

एतिहासिक होगी कांग्रेस की शहीदी कांफ्रेंस : भांबरी

पंजाब/फतेहगढ़ साहिब/ 26 दिसंबर को होने वाली कांग्रेस पार्टी की शहीदी काफ्रेंस की तैयारियों जोरों पर हैं। सोमवार को जिला प्रधान हरिंदर सिंह भांबरी तथा विधायक कुलजीत सिंह नागरा ने इसका जायजा लिया। उनके साथ जिला कोआर्डीनेटर विधायक बलवीर सिंह सिद्धू भी थे।


हरिंदर सिंह भांबरी तथा कुलजीत सिंह नागरा ने कहा कि इस बार शहीदी जोड़ मेले पर होने वाली कांग्रेस पार्टी की शहीदी कांफ्रेंस एतिहासिक साबित होगी। शहीदी कांफ्रेंस में शामिल होने के लिए पार्टी के कई सीनियर नेता छोटे साहिबजादे बाबा जोरावर, बाबा फतेह सिंह तथा माता गुजरी जी को श्रद्धासुमन करने के लिए पहुंच रहे है। इनमें पंजाब कांग्रेस के प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह, पंजाब कांग्रेस के इंचार्ज गुलचैन सिंह चढ़क, विधान सभा में विपक्ष के नेता सुनील जाखड़, पूर्व मुख्यमंत्री बीबी राजेन्द्र कौर भट्ठल, विधायक काका रणदीप सिंह के अलावा प्रदेश लीडरशिप शामिल होगी।

उन्होंने कहा कि आज पंजाब का हर वर्ग अकाली दल व भारतीय जनता पार्टी गठबंधन की सरकार की नीतियों से दुखी है। प्रदेश में गुंडागर्दी का तो बोलबाला है ही, लोगों के कारोबार भी बुरी तरह से चौपट हो गए है। इस अवसर पर नाभा के विधायक साधू सिंह धर्मसोत, सीनियर कांग्रेसी नेता एडवोकेट हरनेक सिंह टिवाणा, जोगिंद्र सिंह, राजेन्द्र बिट्टू, आनंद पनेसर, जोगिंदर सिंह मैणी, गुरप्रीत सिंह लाली, सुखराज सिंह राजा, प्रितपाल सिंह धारनी, देवेन्द्र भट्टमाजरा के अलावा अन्य उपस्थित थे।

ads

Ditulis Oleh : shailendra gupta Hari: 00:45 Kategori: