Wednesday 19 December 2012

छत्तीसगढ़: कांग्रेस की आमसभा के लिए हुई तैयारी बैठक

रायपुर। कांग्रेस के द्वारा राजधानी में 28 दिसंबर को राजधानी में आयोजित विशाल आमसभा और रैली की तैयारी के संबंध में प्रदेश कांग्रेस के द्वारा कांग्रेस भवन रायपुर में आवश्यक बैठक बुलाई गई। बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नंदकुमार पटेल और नेताप्रतिपक्ष रविन्द्र चौबे भी उपस्थित रहे।

बैठक में रायपुर के प्रदेश कांग्रेस के सभी पदाधिकारी, रायपुर के जिलाध्यक्षगण, विधायक, विधायक प्रत्याशीगण नगर निगम की महापौर, कांग्रेस के पार्षदगण,पार्षद प्रत्याशीगण सहित राजधानी के प्रमुख कांग्रेसजन उपस्थित थे।

कांग्रेस द्वारा देश की वर्तमान राजनैतिक परिदृष्यों एफ.डी.आई., कैश सब्सिडी जैसे मुद्दों पर कांग्रेस का पक्ष जनता के सामने रखने के साथ राज्य की भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार, बिजली के दामों की बढोतरी, किसानों के धान के 270 रू बोनस, भटगांव कोल घोटाला, राज्य के जमीन एवं खनिज घोटालों को लेकर राजधानी मे विशाल जनसभा और रैली आयोजित कर रही है। इस आमसभा में कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं के साथ प्रदेश के सभी वरिष्ठ नेतागण प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारीगण, विधायकगण, कांग्रेस कार्यकर्ता और मोर्चा संगठनों के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे।

ads

Ditulis Oleh : shailendra gupta Hari: 23:30 Kategori: