Wednesday 19 December 2012

पांचवे दिन भी जारी रहा क्रमिक अनशन

उत्तर प्रदेश/शाहजहांपुर/ कांग्रेस सेवा दल शहर कमेटी द्वारा चलाये जा रहे बिजली कटौती व शराब के विरोध में पांचवे दिन क्रमिक अनशन जारी रहा। आज भी किसी ने अनशन तोड़वाने का प्रयास नहीं किया।


बुधवार को कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष धर्मेंद्र दीक्षित ने की। अनशन पर बैठने वाले संदीप कुमार गुप्ता कांग्रेस सेवादल शहर महामंत्री कांग्रेस सेवादल शहर संगठन मंत्री अशोक वर्मा को युवा जिलाध्यक्ष रोहित सिंह विधानसभा अध्यक्ष अनूप वर्मा ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया और बधाई दी। 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शहर अध्यक्ष सुहेल बेग ने कहा कि हमारी सभी मांगें जायज हैं। 22 तारीख से कांग्रेस सेवा दल के शहर अध्यक्ष संजीव गुप्ता व अन्य पदाधिकारी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठने के लिए बाध्य होंगे। शहर अध्यक्ष संजीव गुप्ता ने कहा कि वर्तमान समय में महिलाओं को शराबियों के उत्पात का सामना करना पड़ता है। कार्यक्रम में मोहम्मद आसिफ खां, मोहम्मद तस्नीम खां, कृष्ण विनोद मिश्रा, रीता जाटव, मोहम्मद शमशाद खां, मोहम्मद फरमान, रामकुमार वर्मा, मोनू वर्मा, रामखिलावन मिश्र, मसूद खां, विश्वदीप अवस्थी आदि उपस्थित रहे।

ads

Ditulis Oleh : shailendra gupta Hari: 23:41 Kategori: