Thursday 10 January 2013

भारत का पाकिस्तान को आखिरी विरोध: राशिद अल्वी


नईदिल्ली ब्यूरो। कांग्रेस प्रवक्ता राशिद अल्वी ने गुरुवार को भाजपा के आरोप का जवाब देते हुए कहा कि भारत एक 'साफ्ट' देश नहीं है, बल्कि भारत का एक गौरवशाली इतिहास रहा है। अल्वी ने कहा कि इतिहास में कभी एक लाख सैनिकों ने आत्म समर्पण नहीं किया। पाकिस्तान यह बात भूला नहीं होगा।


अल्वी ने कहा कि भारत ने अपना विरोध दर्ज करा दिया है। यह भारत का आखिरी विरोध है और पाकिस्तान आइंदा ऐसी गलती नहीं करेगा।  रेल किराया वृद्धि के मामले में कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि पिछले 10 सालों से किराया नहीं बढ़ा था, इसलिए सरकार की मजबूरी थी। भाजपा के पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश बैस के बयान पर अल्वी ने कहा कि भाजपा की मेन लीडरशिप को मर्यादा तय करना चाहिए।



ads

Ditulis Oleh : shailendra gupta Hari: 04:36 Kategori: