Wednesday 9 January 2013

कांग्रेस-झामुमो नई सरकार के लिए रेस


रांची/ राज्य में तेजी से बदल रहे राजनीतिक घटनाक्रम के बीच कांग्रेस ने सरकार बनाने के लिए हरी झंडी दे दी है। पार्टी विधायक दल के नेता राजेंद्र प्रसाद सिंह, विधायक बन्ना गुप्ता, योगेंद्र साव समेत सात विधायक मंगलवार को नई दिल्ली में थे।


तमाम नेताओं ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से बातचीत की और राज्य की ताजा राजनीतिक हालात से अवगत कराया। दोपहर बाद नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र प्रसाद सिंह के पुत्र और युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन के आवास पहुंचे। उन्होंने झाविमो विधायक दल के नेता हेमंत सोरेन के साथ बातचीत की। उन्होंने हेमंत सोरेन और कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी डॉ. शकील अहमद के बीच फोन पर वार्ता कराई। उन्होंने बताया कि कांग्रेस ने सकारात्मक संदेश दिए हैं। सारे नेता मिल-बैठकर राज्य में धर्मनिरपेक्ष सरकार की रचना करेंगे।

उधर झामुमो महासचिव सुप्रीयो भंट्टाचार्य ने कहा कि राजनीतिक गतिविधियों पर पार्टी की नजर है। कांग्रेस ने सरकार से समर्थन वापसी की शर्त रखी थी। झामुमो ने अपना काम कर दिया है। अब कांग्रेस का दायित्व है कि वह लोकप्रिय सरकार के गठन के लिए आगे आए। मंगलवार को झामुमो के राज्यसभा सदस्य संजीव कुमार नई दिल्ली रवाना हो गए। वे बुधवार को नई दिल्ली में कांग्रेस के नेताओं के साथ मंत्रणा करेंगे, हालांकि उन्होंने कहा कि सबकुछ आलाकमान को तय करना है। पार्टी के हर निर्णय का वे समर्थन करेंगे। तमाम दलों से समन्वय स्थापित किया जा रहा है। जल्द ही इसका नतीजा सामने आएगा।

ads

Ditulis Oleh : shailendra gupta Hari: 03:25 Kategori: