Wednesday 9 January 2013

संघ के बवाल पर कांग्रेस बनाएंगी रणनीति


इंदौर/ संघ के सरसंघ चालक मोहन भागवत का पुतला जलाने और उसके बाद शहर में संघ कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए बवाल पर आज कांग्रेस की राजनीति गरमाएगी। प्रदेशाध्यक्ष कांतिलाल भूरिया आज दोपहर 1 बजे पहले युकां अध्यक्ष पिंटू जोशी और पार्षद रवि वर्मा के घर जाएंगे।


इसके बाद गांधी भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस नेताओं की बैठक लेंगे। भूरिया यहां पत्रकारों से चर्चा कर आगे की रणनीति का खुलासा भी करेंगे। इधर सुबह अन्नपूर्णा थाने पर कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इसके बाद पाटनीपुरा चौराहे पर भी सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह के पुतले जलाने की खबर भी है।

ads

Ditulis Oleh : shailendra gupta Hari: 03:23 Kategori: