रांची/ राहुल गांधी को कांग्रेस का उपाध्यक्ष बनाये जाने पर कांग्रेसियों में जश्न का माहौल है। रविवार को रांची जिला महानगर कांग्रेस कमेटी ने इस दूरदर्शी फैसले के लिए सोनिया गांधी को बधाई दी। मौके पर मिठाई भी बांटी गई और पटाखे भी फोड़े गए।
कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, अनादि ब्रह्मा, विनय श्रीवास्तव, फिरोज रिजवी, किशोर शाहदेव, खलील, जगदीश वर्मा, दीपक लाल, टिंकू वर्मा, कमलेश यादव, उत्तम दुबे, ज्योति सिन्हा, विनोद शर्मा, प्रवीण दुबे, सलीम, दिलीप, शाहिद, गुड्डन, शैलेश सिन्हा आदि शामिल थे।