Tuesday 15 January 2013

अटारी बॉर्डर पर पाक के खिलाफ नारेबाजी


पंजाब/अमृतसर/ पाक सेना द्वारा भारतीय सेना के 2 जवानों को मारे जाने के विरोध में पंजाब यूथ कांग्रेस ने आज अटारी सीमा पर हाथों में तख्तियां लेकर पाकिस्तान के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। पंजाब यूथ कांग्रेस के प्रधान विक्रम सिंह चौधरी की अध्यक्षता में सैंकड़ों यूथ कांग्रेसियों ने इस रोष प्रदर्शन में हिस्सा लिया और पाक सरकार द्वारा अभी तक जुर्म कबूल नहीं किए जाने पर उसे आड़े हाथों लिया।


उनके साथ विशेष तौर पर भारतीय यूथ कांग्रेस के महासचिव विकास उपाध्याय, विधायक अमरेंद्र सिंह राजा वडिंग़, विकास सोनी, पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव गुरजीत सिंह औजला भी मौजूद थे।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए विक्रम चौधरी ने कहा कि यूथ कांग्रेस जहां पाक के साथ लगती भारतीय सीमाओं परजोरदार रोष प्रदर्शन करेगी वहीं शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए यूथ कांग्रेसियों द्वारा एक दिन की भूख हड़ताल की जाएगी। उन्होंने भारत सरकार से अपील की है कि वह भी पाक से किए जा रहे नर्म व्यवहार, संगीत और खेलों के क्षेत्र में दोस्ताना संबंधों के प्रति संजीदगी से विचार करे।

ads

Ditulis Oleh : shailendra gupta Hari: 06:00 Kategori: