Wednesday 2 January 2013

मध्य प्रदेश कांग्रेस ने भाजपा सरकार को केन्द्र से मिले पैसों को हिसाब मांगा

मध्य प्रदेश/ मध्य प्रदेश कांग्रेस ने प्रदेश की भाजपा सरकार से केन्द्र सरकार से स्वास्थ्य के क्षेत्र में मिली राशि का हिसाब मांगा है. प्रदेश कांग्रेस की ओर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार के कार्यकाल में केन्द्र सरकार से राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के लिए मिले 8610 करोड़

रुपए, जिसमें विदेशी सहायता भी शामिल है, का हिसाब मांगते हुए राजधानी भोपाल सहित पूरे प्रदेश में 'हिसाब दो' होर्डिग्स लगाए गए हैं.


नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह और समस्त कांग्रेस विधायक दल की ओर से लगाए गए इन होडिंग्स में भाजपा सरकार 'हिसाब दो राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन में केन्द्र सरकार से मिले 8610 करोड़ रुपए कहां गए, जनता पूछती है जवाब दो.' शीर्षक से लगे ये होर्डिग्स राजधानी भोपाल के पोलीटेक्निक चौराहा, रोशनपुरा चौराहा, बोर्ड आफिस चौराहा एवं हबीबगंज रेलवे स्टेशन के सामने सहित पूरे प्रदेश के सभी पचास जिलों में लगाए गए हैं.

होर्डिग्स में भाजपा सरकार से हिसाब मांगते हुए समाचार पत्रों की कतरनों के माध्यम से यह बताया गया है कि मध्य प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था के
हालात कितने खराब हैं.

ads

Ditulis Oleh : shailendra gupta Hari: 03:38 Kategori: