Wednesday 31 October 2012

हम देंगे सब्सिडी वाले 12 सिलेण्डर: वीरभद्र

शिमला (राक्टा) : कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष वीरभद्र सिंह ने कहा है कि कांग्रेस सत्ता में आने के बाद प्रदेशवासियों को सालाना 12 गैस सिलेंडर पर सबसिडी देगी। केंद्र पहले से 6 सिलेंडर पर सबसिडी देर रहा है और शेष 6 पर कांग्रेस हिमाचल में सत्ता में आने पर देगी।

वीरभद्र सिंह ने कहा कि यह मामला उनके द्वारा पार्टी अध्यक्षा सोनिया गांधी और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के समक्ष उठाया गया है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्षा ने कहा कि सिलैंडरों पर सबसिडी न मिलने से राज्य के लोग ईधन की तलाश में मजबूरन जंगलो का रुख कर सकते है और इससे पहाड़ी राज्य का पर्यावरण प्रभावित हो सकता है। रिज मैदान में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए वीरभद्र सिंह ने यह बात कही।

उन्होंने कहा कि  कांग्रेस राज्य में सतारूढ़ होने पर 6 और गैस सिलेंडर सबसिडी पर उपलब्ध कराएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश का विकास केंद्र सरकार के सहयोग बिना संभव नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में भाजपा शासन काल मे सड़कों की हालत खस्ता है, अस्पताल व पीएचसी में चिकित्सक नहीं, स्कूलों व कालेजों में अध्यापक नहीं है, विकास में हिमाचल पीछे हट रहा है। कांग्रेस सता में आने पर रूके हुए विकास कार्यों में तेजी लाएगी।

वीरभद्र सिंह ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस के कदम तेजी से आगे बढ़े है व भाजपा तेजी से पिछड़ रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा सरकार की जनविरोधी नितियों से तंग आ चुकी है। ऐसे में इस बार कांग्रेस का हिमाचल की सत्ता में काबिज होना तय है।

कांग्रेस निर्माता और भाजपा विक्रेता : विद्या स्टोक्स


इस अवसर पर विपक्ष की नेता विद्या स्टोक्स ने कहा कि कांग्रेस हिमाचल की निर्माता है जबकि भाजपा विक्रेता बनी हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने प्रदेश की जमीनें बेची हैं जबकि अब अपने भ्रष्टाचार को छुपाने के लिए वह कांग्रेस के खिलाफ झूठा प्रचार कर रही है। उन्होंने कहा कि सता में आते ही कांग्रेस खुशहाली लाएगी और जनता को बेहतर सुविधाए प्रदान करेंगी।

ads

Ditulis Oleh : shailendra gupta Hari: 03:42 Kategori: