Saturday 3 November 2012

महारैली: मध्यप्रदेश से 50 हजार कांग्रेसियों का कूच

भोपाल। दिल्ली महारैली में शामिल होने के लिए मध्यप्रदेश कांग्रेस के 50 हजार से ज्यादा कांग्रेसियों का दिल्ली कूच प्रारंभ हो गया है। मध्यप्रदेश से दिल्ली जाने वाले कांग्रेसी अपने निजी वाहनों के अलावा स्पेशल ट्रेनों से रवाना हो रहे हैं

प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष मानक अग्रवाल ने बताया है कि यूपीए-2 की उपलब्धियों, उसके राष्ट्र हितैषी फैसलों और जनकल्याणकारी नीतियों के समर्थन तथा विपक्षी दलों द्वारा यूपीए सरकार के कामकाज को लेकर किये जा रहे दुष्प्रचार का जवाब देने के लिए अ.भा. कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर 4 नवम्बर, रविवार को सुबह 11 बजे दिल्ली के रामलीला मैदान पर होने वाली राष्ट्रीय महारैली में शामिल होने के लिए कल 3 नवम्बर को म.प्र. से 50 हजार से अधिक कांगे्रसी, जिनमें बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता भी शामिल रहेंगी, नियमित और विशेष रेलगाडि़यों, बसों और अन्य चार पहिया वाहनों से दिल्ली रवाना होंगे।
हर जत्थे के साथ कांगे्रस के झंड़े और बैनर रहेंगे। कांगे्रसियों के दिल्ली रवाना होने का यह सिलसिला शनिवार को सुबह से शुरू हो जाएगा। पार्टी के पूर्व सचिव रईस खान बबलू और पूर्व प्रवक्ता शाहवर आलम के नेतृत्व में 10 वाहनों में कांगे्रसजनों का अग्रिम जत्था शनिवार को सुबह दिल्ली रवाना होगा। जत्थों में कांगे्रस के जिला और ब्लाक अध्यक्षों के अलावा निर्वाचित पदाधिकारी और मोर्चा संगठनों के पदाधिकारी तथा आम कांगे्रस कार्यकर्ता भी शामिल रहेंगे। सहकारिता क्षेत्र के नेता और कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में दिल्ली पहुंचेंगे। प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया और नेता प्रतिपक्ष अजयसिंह भी दिल्ली जा रहे कांगे्रसियों के जत्थों के साथ सतत रूप से संपर्क रखकर आवश्यक मार्गदर्शन देते रहेंगे।
प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष श्री भूरिया और नेता प्रतिपक्ष श्री सिंह ने आज जारी संयुक्त बयान में कहा है कि दिल्ली की यह महारैली बहुत महत्वपूर्ण है। यह महारैली किसी के विरोध में नहीं, बल्कि यूपीए सरकार की नीतियों और उसके कामकाज के समर्थन में आयोजित है। केंद्र सरकार को बल प्रदान करने तथा राष्ट्रीय नेतृत्व के मनोबल को ऊंचा उठाने में योगदान देने का यह बड़ा अवसर कांगे्रसजनों को प्राप्त हुआ है। महारैली में भाग लेकर वे इस महत्वपूर्ण अवसर का पूरा लाभ उठा सकते हैं। दोनों नेताओं ने दिल्ली जाने वाले कांगे्रसजनों से शांतिपूर्ण ढं़ग से अनुशासित रहकर राष्ट्रीय कार्यक्रम में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की है।

श्री अग्रवाल ने बताया है कि दिल्ली में कांगे्रसजनों की आवश्यक मदद के लिए मथुरा रोड पर निजामुद्दीन रेल्वे स्टेशन के पास स्काउट गाइड कैम्पस में प्रदेश कांगे्रस द्वारा 3 नवम्बर, शनिवार से समन्वय एवं मार्गदर्शन कक्ष प्रारंभ हो रहा है। यह कक्ष कांगे्रसजनों की महारैली से वापसी तक काम करेगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रदेश के कांगे्रसजनों के जत्थे को स्काउट-गाइड कैम्पस में 4 नवम्बर को सुबह 10 बजे के पूर्व आवश्यक रूप से पहुंचने के निर्देश दिये गये हैं। वहीं कांगे्रसजनों को पास भी प्राप्त होंगे। वहां पर एकत्र प्रदेश के कांगे्रसजन एक रैली की शक्ल में प्रदेशाध्यक्ष श्री भूरिया और नेता प्रतिपक्ष श्री अजयसिंह के नेतृत्व में रामलीला मैदान की ओर कूच करेंगे और पूर्वान्ह 11 बजे वहां महारैली में निर्धारित स्थान पर पहुंचकर कार्यक्रम में शामिल होंगे।
दिल्ली में जरूरत पड़ने पर मदद और मार्गदर्शन के लिए कांगे्रसजन समक्ष में अथवा मोबाइल पर समन्वय और मार्गदर्शन कक्ष प्रभारी पदाधिकारी उपाध्यक्ष राजीव सिंह (9425015166), महामंत्री सत्यदेव कटारे (9977303047), महामंत्री संजय पाठक (9300110888), सचिव जीतू पटवारी (9009955555), सचिव महेन्द्रसिंह चैहान (9425602729) तथा प्रभारी सचिव कैप्टन जयपालसिंह (9425166896) से संपर्क कर सकते हैं।

ads

Ditulis Oleh : shailendra gupta Hari: 02:42 Kategori: