Saturday 27 October 2012

वार्ड स्तर पर सदस्यता और प्रशिक्षण करेगे: सीमा परवीन

मऊ : कांग्रेस की मजबूती के लिए सभी वार्डो में सदस्यता अभियान एवं कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह बात शहर कांग्रेस अध्यक्ष सीमा परवीन ने इमिलिया में पार्टी की बैठक में कही।

कहा कि पार्टी को मजबूत करने में सभी कार्यकर्ता जी जान से जुट जाएं। मीडिया प्रभारी जन्मेजय सिंह ने कहा कि आगामी 4 नवंबर को दिल्ली में होने वाली विशाल महारैली में नगर से सैकड़ों कार्यकर्ता जाएंगे। इस दौरान दीनानाथ यादव, मुश्ताक अली, बृजेश कुमार गोड़, मुख्तार अहमद, नजीर आलम, अजय कुमार पाण्डेय, एखलाक अहमद, मुहम्मद शरीफ, पप्पू अंसारी, जावेद आदि मौजूद थे।

ads

Ditulis Oleh : shailendra gupta Hari: 01:26 Kategori: