Friday 16 November 2012

गुजरात की 87 सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवारों की घोषणा 22 तक

अहमदाबाद। आल इंडिया कांग्रेस कमेटी की स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष सीपी जोशी के निवास पर गुजरात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अर्जुन मोढ़वाडिया की मौजूदगी में कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक हुई।

शनिवार को गुजरात विधानसभा के पहले चरण के मतदान के लिए घोषणा पत्र जारी होगा। उसके मद्देनजर 87 स्थानों के लिए कांग्रेस प्रत्याशी तय कर दिए जाने की संभावना है। इन सीटों के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों की घोषणा 22 नवंबर तक कर दिए जाने की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक, इनमें से पहले 50 उम्मीदवारों के नाम 19 नवंबर तक घोषित कर दिए जाएंगे।

पिछली 13 नवंबर से स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष सीपी जोशी और गुजरात प्रदेश कांग्रेस के प्रमुख नेताओं की बैठकों का दौर चल रहा है। शनिवार को राज्य के पहले चरण के चुनाव के लिए घोषणा—पत्र जारी होगा। कांग्रेस ने घोषणा पत्र जारी होते ही उम्मीदवारों की घोषणा कर दिए जाने की रणनीति अपनाई है। पिछली बैठक में प्रदेश कांग्रेस प्रमुख अर्जुन मोढवाडिया, विपक्ष के नेता शक्तिसिंह गोहिल के साथ सीपी जोशी ने बैठक कर 182 बैठकों के संभावित

उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा की थी। इनमें से 120 उम्मीदवारों के नामों पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई थी। शुक्रवार को मध्याह्न 12 बजे दिल्ली में स्क्रीनिंग कमेटी हुई। करीब साढ़े तीन घंटे चली इस बैठक में संभावित नामों पर चर्चा की गई, जिसमें 19 नवंबर से 22 नवंबर के दरम्यान पहले 87 सीटों के प्रत्याशियों की घोषणा कर दिए जाने की प्रबल संभावना है।

ads

Ditulis Oleh : shailendra gupta Hari: 23:21 Kategori: