Saturday 10 November 2012

हम हर चुनौती से निपटने में सक्षम: राहुल गांधी

सूरजकुंड। कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने शुक्रवार को आम आदमी के लिए राजनीतिक व्यवस्था के दरवाजे खोलने की वकालत करते हुए कहा कि पार्टी अपने समक्ष खड़ी चुनौतियों से निपटने में पूरी तरह सक्षम है।

कांग्रेस महासचिव जनार्दन द्विवेदी ने बताया कि राहुल गांधी ने पार्टी की संवाद बैठक में यह बातें कही। जनार्दन द्विवेदी के मुताबिक राहुल गांधी ने कहा कि पार्टी ने पहले भी कई चुनौतियों का सामना किया है। ऐसा कोई कारण नहीं है कि हम आज इन चुनौतियों का सामना नहीं कर सकते।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी व्यवस्था में बदलाव चाहते हैं ताकि आम जन को जोड़ा जा सके, उन्हें मिल सके और मानवाधिकारों को सुरक्षा मिल सके।

ads

Ditulis Oleh : shailendra gupta Hari: 06:18 Kategori: