Friday 9 November 2012

सोनिया-राहुल भी बस से पहुंचे सूरजकुंड


नईदिल्ली। हरियाणा के सूरज कुंड में आयोजित एक दिवसीय संवाद शिविर में हाजिर होने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी, कांग्रेस के महासचिव राहुल गांधी ने केंद्रीय म़ंत्रियों और पदाधिकारियों के साथ शुक्रवार को बस से सफर किया। सूरजकुंड में आयोजित इस संवाद शिविर में कांग्रेस की सत्ता वाले राज्यों के मुख्यमंत्रियों को नहीं बुलाते हुए उन राज्यों के प्रदेशाध्यक्षों को हाजिर होने को कहा गया था।

पार्टी नेतृत्व ने केंद्रीय मंत्रियों और पदा​धिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए थे कि वे अपने निजी वाहनों से शिविर में नहीं आएं। पार्टी ने सबके लिए बस की व्यवस्था की है। सोनियाजी और राहुलजी ने इस आदेश के परिपालन में खुद भी बस में सफर किया। केवल, सुरक्षा के कारणों के मद्देनजर प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहनसिंह इस बस से सूरजकुंड नहीं पहुंचे।

ads

Ditulis Oleh : shailendra gupta Hari: 06:17 Kategori: