Saturday 15 December 2012

महिला कांग्रेस 17 को धरना देगी

सागर\  नगर निगम की ओर से संपत्ति-कर एवं जल-कर में की गई वृद्धि के विरोध में शहर महिला कांग्रेस 17 दिसंबर को नमकमंडी में धरना देगी। अध्यक्ष डॉ. सीमा चौधरी ने बताया कि धरना दोपहर 12 से 3 बजे तक चलेगा। उन्होंने सीबीएसई से मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में एनसीईआरटी की पुस्तकें चलाने के आदेश की सराहना की है।

 इस संबंध में विगत दिनों जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया था। उधर, बम्हौरी रेगुवां गांव की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने 19 दिसंबर को धरने की चेतावनी दी है। प्रवक्ता लक्ष्मीनारायण सोनकिया ने बताया कि धरना सुबह 11 से शाम 4 बजे तक दिया जाएगा।

ads

Ditulis Oleh : shailendra gupta Hari: 00:23 Kategori: