Wednesday 12 December 2012

जिसके पास सायकल नहीं थी, उसके पास व्हाइट मनी 500 करोड़ कहां से आई?

सावली, गुजरात। कांग्रेस की चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री शंकरसिंह वाघेला ने मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा प्रहार करते हुए कहा कि 'नरेंद्र मोदी तो एक फिल्मी एक्टर है, परंतु गुजरात सिनेमा का पर्दा नहीं है। जनता के माथे पर वेट डालकर फालतू खर्च करता है, जो उसे बंद कर देना चाहिए। वर्षों पहले जिसके पास सायकल नहीं है, उसके पास आज व्हाइट ही 5 सौ करोड़ है। कांग्रेस की जीत का दावा करने के साथ ही उन्होंने जनता के पैसों को फालतू खर्च नहीं करने की नसीहत भी मोदी को दी।

सावली में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए वाघेला ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार और मोदी पर भारी व्यंग्य किए। तेल कंपनियों द्वारा उत्पादित पेट्रो पदार्थ पर बिना वजह पांच रुपए का वेट लगाकर मोदी सरकार ने महंगाई बढ़ाई है। महंगाई घटाना हो तो वेट घटाने की सलाह भी वाघेला ने दी। उन्होने मतदाताओं को लोकतंत्र का मालिक बताते हुए उनसे अपील की कि चुनाव के समय दारू जैसे प्रलोभनों से दूर रहें। उन्होंने कहा कि सबसे अधिक किडनी के रोगी क्षत्रिय समाज में हैं।

वाघेला ने कहा कि आगामी 20 तारीख से जनता के लिए बंद हो गए सचिवालय के दरवाजे कांग्रेस खोल देगी। चिकित्सा क्षेत्र में पहले 5 से 6 लाख रुपए में डॉक्टर बनते थे, आज 75 लाख से लेकर एक करोड़ लगते हैं। इस कारण डॉक्टर मरीजों को चीरते हैं और बाद में उसकी जेब काटते हैं। कांग्रेस सत्ता में आएगी तो शिक्षा सरकारी खर्च पर कराएगी। सरकार की तिजोरी खाली हो गई है और गांधीनगर के मुकाबले दिल्ली की तिजोरी बड़ी है और इस तिजोरी पर चोर की नजर है, सोनियाजी की नहीं। वाघेला ने कहा कि गुजरात सरकार पर 140 हजार करोड़ का कर्ज है। हरेक गुजराती पर 25 हजार का ऋण है। सभा में कांग्रेस उम्मीदवार खुमानसिंह चौहान, छ़त्रसिंह भालावत, रणजीत राठौड़, जयमित ईनामदार आदि प्रमुख रुप से मौजूद थे।

ads

Ditulis Oleh : shailendra gupta Hari: 02:03 Kategori: