Friday 21 December 2012

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की जीत पर भूरिया द्वारा बधाई

भोपाल। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया ने हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की शानदार जीत पर अ.भा. कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी, प्रधान मंत्री डा. मनमोहनसिंह और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव राहुल गांधी तथा हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं विधान सभा चुनाव की कमान सम्हालने वाले सभी वरिष्ठ नेताओं को म.प्र. कांग्रेस कमेटी और राज्य के लाखों कांग्रेसजनों की ओर से हार्दिक बधाई दी है।

श्री भूरिया ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के पतन का मुख्य कारण वहां पर सरकार में व्याप्त भारी भ्रष्टाचार रहा है। मुख्य मंत्री के परिजनों ने पूरे प्रदेश में जबर्दस्त लूट मार मचा रखी थी। फलस्वरूप वहां की जनता भाजपा की सरकार से बुरी तरह त्रस्त थी।

आपने कहा है कि ऐसी ही स्थिति म.प्र. की भाजपा सरकार के राज में भी बन चुकी है। इस आधार पर यह पक्की संभावना बन रही है कि म.प्र. के मतदाता भी हिमाचल के मतदाताओं का अनुशरण करते हुए यहां भी वर्ष 2013 में प्रदेश की भ्रष्ट और जनविरोधी सरकार को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखायेंगे।

ads

Ditulis Oleh : shailendra gupta Hari: 01:27 Kategori: