Saturday 22 December 2012

प्रदेश कांग्रेस महासचिव ने सुनी समस्याएं

उत्तर प्रदेश/फीरोजाबाद/  मध्य प्रदेश के राज्यपाल रामनरेश यादव के पुत्र एवं कांग्रेस के प्रदेश महासचिव कमलेश यादव ने जिले के कार्यकर्ताओं का दुखड़ा सुना।


प्रदेश महासचिव कमलेश यादव ने शुक्रवार पूर्वान्ह करीब 11 बजे अपनी पत्नी चंपा यादव और पुत्र सिद्धांत के साथ जिले की सीमा में प्रवेश किया। सूचना का अधिकार टास्क फोर्स के जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव कई वाहनों में कार्यकर्ताओं को लेकर उनकी अगवानी को शंकरपुर घाट पहुंचे। यहां जोशीला स्वागत किया गया। इसके बाद वह लोनिवि गेस्ट हाउस में आए। यहां सैकड़ों कांग्रेस जनों ने अपनी पीड़ा को उनके समक्ष रखा। कार्यकर्ताओं का कहना था कि जिले में विकास कार्य चुनिंदा गांवों में कराए जा रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से उनकी समस्याओं को प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष रखने का आश्वासन दिया।

राज्यपाल के पुत्र का जिले के कार्यकर्ताओं ने जोशीला स्वागत किया। आसफाबाद पर सभासद अशोक और दिलीप कठेरिया के नेतृत्व में फूल मालाओं से लाद दिया गया। इसके बाद रूपसपुर पर राजीव यादव, मैनपुरी चौराहे पर सतीश यादव, अरांव पर राहतपुर प्रधान पुष्पा यादव, नगला धर्म पर जितेंद्र यादव, भारौल पर रामनरेश यादव, मढ़ैया पर सतीश यादव, भामई पर रवि यादव, नगला किन्नार पर चिंतामणि और गोरेलाल यादव, जसराना में हरविलास यादव और शिकोहाबाद में हरीशंकर यादव के नेतृत्व में उनका जोशीला स्वागत किया गया।

ads

Ditulis Oleh : shailendra gupta Hari: 03:37 Kategori: