Wednesday 26 December 2012

महिलाओं के खिलाफ उत्पीडन को लेकर कांग्रेस छेडेगी जनांदोलन: भूरिया

मध्यप्रदेश/ मध्यप्रदेश को महिलाओं के प्रति अपराध के मामलों में देश में 'नंबर वन' बताते हुए कांग्रेस इसके खिलाफ प्रदेश व्यापी जन आंदोलन छेडेगी.प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से इस्तीफा दिये जाने की मांग की और कहा कि कांग्रेस इसके खिलाफ प्रदेश व्यापी जन आंदोलन छेडेगी.


भूरिया ने संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा कि वर्ष 2004 से अभी तक प्रदेश में 27104 महिलाओं के साथ बलात्कार के प्रकरण हुए हैं. इस दौरान उनके साथ छेडछाड की 51994 घटनाये हुई हैं, जो देश में सर्वाधिक हैं.

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने इस मामले में पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों की आपात बैठक के बाद कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ऐसे मामलों को लेकर कुछ खास चिंतित नहीं दिख रही है और अब इन मामलों को लेकर कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी.

उन्होंने बताया कि कांग्रेस ने बलात्कार की बढती घटनाओं के खिलाफ आम जनता की भागीदारी में राजधानी भोपाल के साथ ही जिला और विकासखंड स्तर पर जनांदोलन करने का फैसला किया है.

उन्होंने बताया कि इसके तहत 24 दिसंबर को राज्य के सभी जिला मुख्यालयों पर शाम को मशाल रैली निकाली जायेगी.

इसके बाद 26 दिसंबर को राजधानी भोपाल के अलावा जिला एवं विकासखंड स्तर पर धरना प्रदर्शन होगा, जिसमें महिला उत्पीडन संबंधी आंकडों की तख्तियां लेकर कांग्रेसजन और आम जनता शामिल होगी.

ads

Ditulis Oleh : shailendra gupta Hari: 02:37 Kategori: