Wednesday 26 December 2012

लक्ष्मण सिंह वापस ज्वाइन करेंगे कांग्रेस

गुना/ मध्य प्रदेश में बदलते राजनीतिक समीकरणों के बीच कांग्रेस में राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह के छोटे भाई और कभी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद रहे लक्ष्मण सिंह की कांग्रेस में वापसी होगी। लक्ष्मण सिंह की कांग्रेस में निकट भविष्य में वापसी का ऐलान किसी और ने नहीं बल्कि दिग्विजय सिंह ने खुद किया है।


कांग्रेस ने गुना जिले की राघौगढ नगर पालिका के अध्यक्ष पद के लिए लक्ष्मण सिंह के बेटे आदित्य विक्रम को उम्मीदवार बनाने का फैसला लिया है। दिग्विजय ने मंगलवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि अध्यक्ष पद के उम्मीदवार का फैसला सर्वसम्मति से लिया गया है। एक सवाल के जवाब में सिंह ने कहा कि छोटे साहब (लक्ष्मण सिंह) कांग्रेस का प्रचार करेंगे और उनकी कांग्रेस में जल्दी वापसी भी होगी।

दिग्विजय सिंह के भाई की होगी कांग्रेस में वापसी

गौरतलब है कि लक्ष्मण सिंह की पहचान विवादित बयान देने वाले नेता की रही है। वह कांग्रेस को छोड़कर बीजेपी में जा चुके है। बीजेपी के टिकट पर चुनाव भी जीते हैं, उन्होंने पिछले दिनों ही बीजेपी का साथ छोड़ा है।

ads

Ditulis Oleh : shailendra gupta Hari: 02:38 Kategori: