Monday 24 December 2012

भूख हड़ताल पर डटे रहे कांग्रेसी

उत्तर प्रदेश/शाहजहांपुर/  बिजली कटौती व शराब के विरोध में काग्रेस सेवादल शहर कमेटी के पदाधिकारी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल में बने रहे।


रविवार को अनशनरत लोगों व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र दीक्षित ने कहा कि प्रशासन का कोई भी आला अफसर नहीं आया। इससे साफ जाहिर है कि प्रशासन को जनता की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है। 

जबकि अनशन पर बैठे संजीव गुप्ता व अजय तिवारी का स्वास्थ्य बिगड़ रहा है। एलान किया कि भूख हड़ताल तभी खत्म होगी जब मांगें पूरी होंगी। आज अनशन पर केवी मिश्र, शमशाद खान, शाका, संदीप गुप्ता, रामकुमार वर्मा, आशीष वर्मा, राकेश गुप्ता, साबिर, विपिन तिवारी, आशा गुप्ता, गोपाल गुप्ता, प्रशांत कठेरिया, अरुण सिंह, कमल, मो. मोसिन, विशाल, राजू, मो. तसनीम खां, मो. आसिफ खां आदि लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन शहर अध्यक्ष सुहेल बेग ने किया।

ads

Ditulis Oleh : shailendra gupta Hari: 04:24 Kategori: