Wednesday 12 December 2012

UP में FDI के लिए लगाएंगे गांवों में चौपाल

ग्रेटर नोएडा/ खुदरा बाजार में विदेशी निवेश (एफडीआइ) की योजना को लोकसभा और राज्यसभा में समर्थन मिलने के बाद कांग्रेसी अब गांव की चौपाल में एफडीआइ को लेकर जाएंगे। लोगों बीच इस पर चर्चा होगी और उत्सुकता व भ्रांतियां दूर होंगी। इसके लिए कांग्रेस पार्टी जनपद स्तर पर अपनी योजनाओं का खाका तैयार कर रहा है। इसके लिए पार्टी के कद्दावर नेता भी ग्रामीणों के बीच होंगे।

अपने मंसूबों को मूर्तरूप देने के लिए कांग्रेसी बड़े स्तर पर तैयारी कर रहे हैं। इसकी शुरुआत पदयात्रा से होगी। पदयात्राओं के दौरान नेता गांव जाएंगे और विदेशी निवेश की जानकारी देने के साथ ही लोकसभा चुनाव 2014 के लिए लोक समर्थन भी जुटाएंगे। पदयात्रा जिलावार निकलनी है। इसके तहत जिले में 16 दिसंबर को सुबह दस बजे पदयात्रा निकलेगी। जिले में यात्रा के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त पूर्व विधायक सोमांस प्रकाश ने बताया कि यात्रा का नेतृत्व उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष निर्मल खत्री करेंगे।

पदयात्रा के दौरान जिले के गावों में भी जाएंगे। जहां चौपाल के माध्यम से जनसंपर्क होगा। इसमें एफडीआइ और लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा होगी। पदयात्रा और एफडीआइ पर चौपाल के आयोजन के संबंध में मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने जिला कार्यालय पर प्रेसवार्ता भी रखी थी। जिलाध्यक्ष विक्रम भाटी ने बताया कि पदयात्रा का शुभारंभ दादरी स्थित स्वतंत्रता सेनानी राव उमराव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया जाएगा। 

इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री के नेतृत्व में यात्रा रेलवे रोड होते हुए तिलपता गांव तक पहुंचेगी। पदयात्रा की तैयारी के लिए जिला व महानगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है। वार्ता में पूर्व सांसद रमेश चंद्र तोमर, डॉ. महेंद्र नागर, रमेश तुगलपुरिया, जिले सिंह भाटी, अजीत दौला, आनंद व‌र्द्धन, अशोक पंडित आदि लोग मौजूद थे।

ads

Ditulis Oleh : shailendra gupta Hari: 02:29 Kategori: