Thursday 10 January 2013

कांग्रेस ने पाकिस्तान को दी कड़ी चेतावनी


नई दिल्ली/ कांग्रेस ने जम्मू व कश्मीर में पाकिस्तानी सेना द्वारा 2 भारतीय फौजियों की हत्या कर उनके शवों के साथ किए गए बर्बर सलूक की कड़ी निंदा की है और पाकिस्तान को चेतावनी दी कि वह हिंदुस्तान के सब्र का इम्तहान न ले।


कांग्रेस ने इस घटना को बेहद गंभीर करार देते हुए कहा कि इस घटना से भारत और पाक के बीच चल रहे शांति प्रयासों पर गलत असर होगा। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान लगातार संघर्षविराम का उल्लंघन करता रहा है। कांग्रेस प्रवक्ता राशिद अल्वी का कहना था कि जिस तरह से पाक सेना ने हमारे शहीदों के शवों के साथ व्यवहार किया है, वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। पाकिस्तान को समझना चाहिए कि इस मामले में हमारे सब्र का पैमाना पूरा चुका है।

दूसरी ओर, सूचना व प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी ने कहा कि पाकिस्तान को सीजफायर समझौते का सम्मान करना चाहिए। हम अपने शहीदों को क्षतविक्षत किया जाना कैसे बर्दाश्त कर सकते हैं। इसके लिए बाकायदा सीमा रेखा तय की जानी चाहिए।

ads

Ditulis Oleh : shailendra gupta Hari: 04:48 Kategori: